बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
बस्ती। शीतलहर एवं घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचलन लड़खड़ा गया है। दो दर्जन से अधिक ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा डिब्रू गढ़ एक्सप्रेस, हमसफर, जनसेवा आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को भी निरस्त रही।
इसके अलावा मथुरा छपरा एक्सप्रेस आने वाली 2:30, गोरखधाम एक्सप्रेस 6:30, दरभंगा क्लोन स्पेशल 16:30 घंटे, चंपारण सत्याग्रह 3:30, गोरखधाम राप्ती संग्रहण तीन, जम्मू तबी अमरनाथ एक्सप्रेस दो, बरौनी क्लोन 12-30, जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से चल रही है। गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस तीन, गोमतीनगर स्पेशल 11, बाघ एक्सप्रेस दो अवध एक्सप्रेस तीन और बरौनी नई दिल्ली 8:30 घंटे की देरी से चल रही है।
स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे टिनिच क्षेत्र के यात्री श्यामसुंदर व महिला यात्री सुनीता ने बताया कि 10 घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनें लेट होने से रात के समय प्लेटफॉर्म पर रात गुजारनी मुश्किल हो जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब हो रही हैं।