संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा। लालगंज थाना अंतर्गत डेफरी गांव में गई बरात में खड़ी कार रविवार रात जलकर खाक हो गई। पिता-पुत्र ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के सिसई पंडित ग्राम पंचायत के गोविंद पुरवा गांव से रविवार की शाम को उग्रह चौधरी के पुत्र की बरात कोप गांव के कृपा चौधरी के यहां गई थी। बरात में उग्रह चौधरी का भांजा राम सकल चौधरी निवासी अनुपाखोर अपनी कार लेकर बरात गया था। कार में परिवार की महिलाएं भी सवार थीं।
बरातियों ने बताया कि जयमाल के बाद बरात से कुछ महिलाओं को छोड़ने कार से रात करीब एक बजे घर आए थे। वापस बरात में जाते समय अचानक कार सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। कार निकालने का प्रयास करते समय उसमें आग लग गई। कार में सवार राम सकल बेटे के साथ गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ देर में कार जलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।