फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती मिल के कुछ क्रय केंद्रों को मसौधा मिल से अटैच करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चीनी मिल बस्ती के बंद होने से इससे जुड़े 38 क्रय केंद्रों के गन्ना किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। वह किस मिल को अपना गन्ना बेचेंगे, यह अभी तय नहीं हो पाया है। इस बीच कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, राज्य मंत्री राम करन आर्य, सांसद अरविंद चौधरी और पूर्व मंत्री व विधायक रामप्रसाद चौधरी ने गन्ना आयुक्त को पत्र लिखकर मसौधा चीनी मिल को बंद हुई बस्ती मिल के कुछ क्रय केंद्रों को अटैच कर गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने भदावल, भिउरा, बिहरा, वेदपुर, वैष्णोपुर, भोयर, गौसपुर क्रय केंद्र को, जबकि राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने इनके अलावा महराजगंज और नरहरपुर क्रय केंद्र का गन्ना केएम शुगर मिल मोतीनगर मसौधा फैजाबाद को आवंटित करने को कहा है। इन दोनो मंत्रियों ने पत्र में लिखा है कि उनका पूरा प्रयास होगा कि बस्ती मिल अवश्य चले लेकिन यदि किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो पाता है तो इन केंद्रों का गन्ना मसौधा मिल को स्थानंातरित किया जाए। इसी प्रकार सांसद अरविंद कुमार चौधरी और पूव मंत्री व विधायक राम प्रसाद चौधरी ने भिउरा, भदावल, बिहरा, महराजगंज, पेंदा, नरहरपुर, वेदपुर, बड़ोसर, बनहटा, बरहटा, लहिलवारा, महुलानी क्रय केंद्र को जनहित में मसौधा चीनी मिल से अटैच करने की मांग की। वहीं मिल के जीएम केन बीएन मिश्र ने बताया कि टांडा पुल बन जाने के कारण अब बस्ती का गन्ना आसानी से कम दूरी तय कर उनके मिल तक पहुंच जाएगा। जिले के सीमावर्ती क्रय केंद्रों को भी मिल तक गन्ना पहुंचाने में आसानी होगी। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कहा कि माननीयों के पत्र की जानकारी उन्हें है। कितने और कौन-कौन से क्रय केंद्र मसौधा मिल से जोड़े जाएं, इस पर फैसला गन्ना आयुक्त और डीएम को करना है। जैसा उच्चाधिकारियों का निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें