बस्ती। वर्ष 2006 के पूर्व के शिक्षक जो वेतन ले रहे हैं उसे घटाया नहीं जाएगा। शासन के निर्देश पर यह निर्णय वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ने लिया है।
बताते चलें कि वर्ष 2006 के पूर्व के परिषदीय अध्यापकाें को फिटमेंट तालिका के अनुसार 17140 व 18150 का भुगतान कई वर्षों से हो रहा है। प्रदेश केे वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा ने बिना शासन एवं शिक्षा निदेशक को संज्ञान में लिए शासनादेश की त्रुटिपूर्ण व्याख्या करके अनुमन्य वेतन को घटाने का निर्देश जारी कर दिया था। शिक्षक नेता उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि उन्होंने शिक्षकाें की आवाज को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा और प्रदेश संगठन संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी, महामंत्री सुशील कुमार पांडेय आदि ने शासन स्तर पर शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा से दुर्भावनापूर्ण निर्णय को तत्काल स्थगित करने की मांग की थी। इस पर तत्काल शासन स्तर से निर्देश दिया गया कि 2006 के पूर्व के शिक्षक जो वेतन ले रहे हैं, उसे घटाया न जाए। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यवाहक अध्यक्ष सुशीला देवी, मंत्री शिवकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल प्रजापति, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, जितेंद्र कुमार पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिंह, सिद्धेश चौबे, अंबिका पांडेय, जिलाजीत वर्मा, सतेंद्र कुमार, रमेश पांडेय, अतुल पांडेय, गणेश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने खुशी जताई है।
शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष को दी बधाई
बभनान। पदोन्नति व चयन वेतनमान का लाभ पुन: दिलाने के लिए गौर ब्लाक के शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल को बधाई दी है। बधाई देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार सिंह व मंत्री विनोद कुमार यादव के अलावा सितेंद्र, बैजनाथ सिंह, वेदमणि त्रिपाठी, सुरेश चंद्र यादव, उत्तम, राकेश दूबे, राकेश सिंह, सुनील पांडेय, गिरजा शंकर, प्रेम कुमार, अशोक कुमार पांडेय, रियाज अहमद आदि शामिल हैं।