फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

विज्ञापन
कप्तानगंज/दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के दुबौला चौकी के तेनुईचेत सिंह गांव में करंट लगने से 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल जुट गई।
विज्ञापन

वहां के सुखदेव तिवारी (45) पुत्र स्व. हरि प्रसाद तिवारी घर के बगल स्थित खेत में बिजली वाले मोटर से खेत में पानी भरने गए। वह जैसे ही मोटर के संपर्क में आए,उन्हें तेज करंट का झटका लगा। मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी मीरा के अलावा दो बेटे प्रेम प्रकाश व विनय मौजूद है। इनका तीसरा बेटा ऋषि डेढ़ वर्ष पूर्व कहीं गायब हो गया, जिसका पता नहीं चला। सुखदेव खेती से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। चौकी प्रभारी दुबौला आनंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें