आठ सौ युवाओं ने लिया अप्रेंटिसशिप मेले में हिस्सा
बस्ती। कटरा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बृहस्पतिवार को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह व सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। युवाओं को आधुनिक परिवेश के अनुसार रोजगार पाने के लिए तमाम प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
सीडीओ ने कहा कि अप्रेंटिसशिप मेले में स्थानीय स्तर पर सरकार व निजी अधिष्ठान हिस्सा ले रहे हैैं। मेले में करीब आठ सौ युवाओं ने हिस्सा लिया। नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने प्रशिक्षु हितों में विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों का लेखा-जोखा सबके सामने रखा। आईटीआई संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण पुरुषोत्तम मिश्र ने कहा कि बड़े लक्ष्य को साधने की लिए उनकी ही मेहनत भी करनी पड़ती है। इसके लिए युवाओं को निरंतर मेहनत करनी पड़ेगी। राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद संयुक्त निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्थानीय स्तर पर अधिष्ठान अधिक से अधिक युवाओं को अप्रेंटिसशिप का मौका दें। ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक मौके मिल सकें। कार्यक्रम केे उपयुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, जिला रोजगार सहायता अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दूबे, चैंबर ऑफ कामर्स अशोक सिंह, महासचिव एचसी शुक्ला, विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. एके कुशवाहा ने संबोधित किया। मेले में मौके पर एंबुलेंस मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यदेशक राजेश प्रताप सिंह ने किया। मौके पर अप्रेंटिसशिप प्रभारी उमापति त्रिपाठी, राहुल कुमार, दयाशंकर मौर्य, राम सागर मिश्रा, अनूप वर्मा आदि मौजूद रहे।
इन अधिष्ठानों ने लिया हिस्सा
अप्रेंटिसशिप मेले में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, नगर विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, विद्युत विभाग, राजकीय पालीटेक्निक, बजाज हिंदुस्तान, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, चीनी मिल मुंडेरवा, डिक्सन टेक्नोलॉजी नोएडा, एआरजीएल गुड़गांव, सुयश पेपर मिल, एसपी आटो मोबाइल, शशिराज ग्राम उद्योग सहित करीब 84 अधिष्ठानों ने हिस्सा लिया।
-
इन प्रशिक्षुओं को मिला ऑफर लेटर
- अप्रेंटिसशिप मेले में विधायक अजय सिंह ने नियोजित लाभार्थी प्रतिमा चौधरी, कुंवरजीत, अरविंद कुमार, अभिषेक कुमार पांडेय को ऑफर लेटर देकर सम्मानित किया। आईटीआई संयुक्त निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।