फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होमगार्ड परीक्षार्थियों के लिए लगी रोडवेज की 80 बसें, 25 रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम 80 स्पेशल बसों का संचालन 25 से 27 अप्रैल तक करेगा। निगम ने शुक्रवार रात से ही 25 बसों को विभिन्न रूटों पर भेजी गईं।
विज्ञापन

बस्ती डिपो में 109 बसें हैं। परीक्षार्थियों को 80 बसें केंद्रों तक ले जाएंगी। अतिरिक्त बसों का संचालन शुक्रवार रात से ही शुरू कर दिया गया। जनपद के परीक्षार्थियों को अतिरिक्त बसें गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर ले जाएंगी। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सभी रूट की सेवा बहाल रहेगी। लंबी दूरी वाले रूटों पर बसों के संचालन में कटौती की जाएगी।
एआरएम ने बताया कि जिले में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए ग्रामीण अंचल में जनता बस सेवा का संचालन होगा। जिले में परीक्षा केंद्र तक जनता बस सेवा संचालित होगी। जनपद में होने वाली होमगार्ड परीक्षा को लेकर रोडवेज प्रशासन ने भी तैयारी की है। परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही डिपो प्रशासन ने सभी चालकों व परिचालकों की अवकाश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बताया कि होमगार्ड परीक्षा को लेकर विशेष तैयार की है। डिपो के पास 33 अनुबंधित बसें भी हैं। ये बसें लोकल में चलेंगी। 17 केंद्रों पर परीक्षा होगी, यहां 6908 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, जनपद बस्ती से भी तमाम परीक्षार्थी गैर जनपद परीक्षा देने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें