फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छप्पर में लगी आग, पांच बकरियों की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार के माली टोला निवासी पप्पू पुत्र राम सुमेर के छप्पर के मकान में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय पप्पू दुकान पर गए हुए थे, जबकि घर पर उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पछुआ हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे पूरा छप्पर चपेट में आ गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। छप्पर में बंधी पांच बकरियों की जलकर मौत हो गई, वहीं बिस्तर, तख्ता समेत अन्य घरेलू सामान भी राख हो गया। घटना से परिवार को काफी नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें