महराजगंज। टोल टैक्स पर जाम लगने की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं। इन स्थितियों के बावजूद जिम्मेदार समस्या को दूर करने के उपाय नहीं कर रहे हैं।
हाइवे पर छावनी थाना क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा पर आए दिन जाम की समस्या खड़ी होती है। जिससे बबुरहवा फ्लाई ओवर तक जाम लग जाता है। इससे हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों को काफी देर तक जाम में खड़ा रहना पड़ता है। दिसंबर माह में जाम लगने से कई वाहन आपस में टकरा गए थे, जबकि मार्च माह में दो ट्रक टोल प्लाजा पर ही जल गई थी और बड़ा हादसा होने से बच गया था। सहायक टोल मैनेजर इंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि कभी कभी एक साथ कई वाहन आ जाते हैं इससे जाम लगता है। पहले की अपेक्षा अब जाम नहीं लगता है। टोल पर जाम न लगे इसका प्रयास किया जा रहा है।