फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टेशन के अभाव में केंद्र पर सूख रहा गन्ना

विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। अकबरपुर चीनी मिल की संचालित गन्ना क्रय केन्द्र देईसांड़ बी व पसड़ा सी पर ट्रांसर्पोटेशन की समुचित व्यवस्था न होने से केद्र पर गन्ना सूख रहा है। किसान अपनी गाढ़ी कमाई से उपजे गन्ने को तौल के लिए पखवाड़े भर से इंतजार कर रहे हैं। इन स्थितियों की जानकारी के बावजूद संबंधित अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। जिससे किसान आक्रोशित हैं।
उक्त केंद्र पर देवकली के किसान हरिवंश 16 दिन से, गागरगांड गांव के साधुशरण 10 दिन से, जगन्नाथ चौधरी व रामनयन चौधरी नौ दिन से केंद्र पर गन्ना तौल कराने का इंतजार कर रहे हैं, मगर ट्रक न आने से तौल नहीं हो पाई है। इसके चलते उनका गन्ना सूख रहा है। केंद्र पर लाया गया पच्चीस क्विंटल गन्ना तौल में 20 क्विंटल भी नहीं हो रहा है। किसान बुद्धिराम चौधरी ने बताया कि गन्ना तौल न होने से दस दिनों से कटा गन्ना खेतों में सूख रहा है। ट्रैक्टर मालिक अब गन्ना ढुलाई से मना भी कर रहे हैं। घुघसा निवासी लालजी चौधरी ने बताया कि मिलर ने बी और सी सेन्टर को एक में मिला दिया और सी सेन्टर पर गन्ना तौल शुरू कराया, लेकिन किसानों की संख्या तो बढ़ गई आज लगभग 150 किसान गन्ना तौल के लिए खड़े हैं, लेकिन विभाग ने ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं किया। इसके चलते जहां गन्ना के वजन पर प्रभाव पड़ रहा है वहीं गेहूं की कटाई मड़ाई भी बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, रामफेर चौधरी, दीनदयाल चौधरी, परमात्मा चौधरी, मुहम्मद हसन ने बताया कि यदि दो दिनों के अन्दर गन्ने की तौल नहीं की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
गन्ना मिल अकबरपुर के मुख्य प्रबंधक अरविन्द सिंह ने कहा कि तेजी से तौल कराई जा रही है दो दिन के अंदर सभी किसानों का गन्ना तौल करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें