फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 जनवरी को 37 केंद्रों पर फिर से टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
23 जनवरी को जिले के 37 केंद्रों पर फिर होगी टीईटी
विज्ञापन

बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 23 जनवरी रविवार को 37 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें 28992 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक होगी। प्राथमिक स्तर में 17664 अभ्यर्थी और जूनियर स्तर के लिए 11328 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जिले राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर सहित 37 स्कूलों 28 नवंबर को टीईटी परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। लेकिन, पेपर आउट हो जाने के कारण परीक्षा स्थगित कर कर दी गई थी। बुधवार को अभ्यर्थियों का प्रवेश जारी कर दिया गया है। जिले के परीक्षा केंद्रों का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी निर्देशित किया है कि इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए रोडवेज के बसों निशुल्क यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी पेपर शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में आना अनिवार्य होगा। उसके बाद पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

राज्य मुख्यालय के कंट्रोल रूम से होगी निगरानी : डीआईओएस
डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए केंद्रों को 12 सेक्टर में बांटा गया है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक की तैनात रहेंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकॉर्डर लगे हैं। जिसकी निगरानी राज्य मुख्यालय के कंट्रोल रूम से होगी। सभी अभ्यर्थी को पेपर शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। इस दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने या किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें