फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजनपदीय गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती )। छावनी पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टीम की मदद बृहस्पतिवार की देर शाम तीन अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस सहित चोरी का सामान बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ देर रात अमोढ़ा बैरियर पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों की पहचान संतकबीरनगर जनपद के दुधारा थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी राजकुमार, बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी ध्रुवचंद कसौधन और नटौवा गांव निवासी शिवम मिश्र के रूप में हुई। तीनों चोरी की घटनाओं में हाथ होना स्वीकार किया है। यह भी बताया कि चोरी में मिले सामानों को बेच कर अपने आराम में खर्च करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष छावनी के अलावा प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम योगेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस दुर्ग विजय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, हेड कांस्टेबल ऋषिकेश मणि तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, सत्येंद्र, कांस्टेबल पंकज यादव, सूरज यादव, शिव केश सिंह, रमेश कुमार गुप्ता, शिवचरन सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें