फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 37 केंद्रों पर 28992 परीक्षार्थी देंगे टेट की परीक्षा

विज्ञापन
किसान इंटर कालेज में टीईटी परीक्षा के लिए तैयारी करते शिक्षक। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
37 केंद्रों पर 28992 अभ्यर्थी आज देंगे टेट की परीक्षा
विज्ञापन

केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट व दो पर्यवेक्षक
बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को 37 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें 28992 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
नोडल अधिकारी एडीएम अभय कुमार मिश्र प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह दस से 12:30 बजे तक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। प्राथमिक स्तर में17664 अभ्यर्थी और जूनियर स्तर के लिए 11328 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों को 12 सेक्टर में बाटा गया है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक की तैनात रहेंगे। साथ ही तीन सचल दल की टीम केंद्रों का भ्रमण करेगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकार्डर लगाए गए हैं, जिसकी निगरानी राज्य मुख्यालय के कंट्रोल रूम से होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने या किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले खोला जाएगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त आईडी एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अथवा अंकपत्र की प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इन प्रपत्रों के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें