फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के जिले मे मिले 22 नए पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में मंगलवार को कोरोना के 22 नए केस मिले। जबकि पहले से पॉजिटिव में से 30 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 145 हो गई है। मंगलवार को 802 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। संक्रमण के ग्राफ में कमी जरूर है, मगर खतरा अब भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रखा है। बताया कि रविवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 22 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 30 रिकवर होकर निगेटिव हो गए हैं। अब 145 पॉजिटिव होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें मेडिकल किट दिया गया है। कहा कि मेडिकल किट का परिणाम बहुत अच्छा है। इसका लाभ मरीजों को मिला है। कहा कि गांव-गांव इसका वितरण किया जा रहा है। अब भी करीब एक लाख किट की मांग शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें