फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर क्षेत्र पंचायत की बैठक में 21 करोड़ का बजट प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए 21 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन

बस्ती। शहर के एक मैरेज हाल में शुक्रवार को सदर क्षेत्र पंचायत की बैठक में 21 करोड़ का बजट प्रस्ताव पास कर दिया गया। बैठक में सदर विकास खंड के विकास की रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक में सांसद हरीश द्विवेदी व ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में बीते वित्तीय वर्ष के आय व्यय के लेखाजोखा पर भी चर्चा की गई। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 21 करोड़ की कार्ययोजना का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए जिला पंचायत भेजने पर सहमति बनी। मुख्य अतिथि अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि गांव के विकास में पंचायतें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार की ओर से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन

उन्होंने आजीविका मिशन, अमृत सरोवर योजना की चर्चा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की गतिशील बनाने में प्रधानों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि जल संचयन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। सभी प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में एक आदर्श तालाब विकसित करें। उन्होंने कहा कि जिन प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी व शौचालय नहीं है। वहां तुरंत व्यवस्था की जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने विकास कार्यों को तीव्र गति तेज करने के लिए ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायतों को एक साथ मिलकर काम करने पर बल दिया। खंड विकास अधिकारी शिवमणि ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने आए हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया। बैठक का संचालन बीडीओ सुनील कुमार आर्य ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम बिहारी, एडीओ समाज कल्याण प्रशांत खरे, एडीओ सहकारिता रमाकांत शुक्ला, लेखाकार अनिल कुमार, सचिव अमरनाथ गौतम, भारतनाथ यादव, जितेंद्र अरोरा, आशीष श्रीवास्तव, अनुरोध श्रीवास्तव, जेई आरडी चौधरी, अमर सिंह, राम किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें