फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 बूथों पर अभियान, 2,244 को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हजार से अधिक ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। शनिवार को कुल 110 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाकर 2,244 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 12 से 14 साल वाले बच्चों के टीकाकरण पर विभाग का जोर है। उनके अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है कि टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी में अभियान चलाया गया। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये भी टीकाकरण हुआ। पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज, प्रीकॉशन डोज और 12 से 14 साल वाले बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अभियान में 26 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। 815 किशोर-किशोरियों को भी टीका लगाया गया। 12 से 14 वर्ष के 220 बच्चों को टीका लगा है। महिला अस्पताल में 73 को कोविशील्ड और 17 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। 12 से 14 साल वाले चार बच्चों को टीका लगा। जिला अस्पताल में 21 को कोविशील्ड व नौ को को-वैक्सीन लगी। 12 से 14 साल वाले चार बच्चे को टीका लगा। जिले में अब तक 33 लाख 29 हजार 572 डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। इसमें 12 से 14 साल के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक के लोग शामिल हैं। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें