फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब झुलसाने लगी गर्मी

विज्ञापन
garmi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से पारा चढ़ने लगा जो मंगलवार को 42 डिग्री पार कर गया। लोग छांव खोजते रहे। मजबूरन गमछे से सिर ढक कर बाहर निकले। वहीं तरबूज, खीरा, ककड़ी व ठंडे पेय पदार्थों की दुकान पर भीड़ बढ़ गई है।
पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज काफी कड़क बना हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी 22 से 24 तक जा पहुंचा है। मंगलवार को झुलसा देने वाली धूप रही। अमूमन दोपहर में भीड़ दिखने वाले गांधीनगर और कटरा में यदा-कदा लोग ही खुले वाहन से गुजर रहे थे। न्याय मार्ग के पास स्थित अशोक पेड़ समेत अन्य स्थानों पर भी लोग छांव खोजते रहे। जबकि ठंडा पेय पदार्थों की दुकानों में चिल्ड वाटर बोतल, लस्सी तथा अन्य पेयपदार्थ लोग मांगते रहे। वहीं तरबजू, खीरा और ककड़ी की भी जमकर बिक्री रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी (सेवानिवृत्त) डॉ. पदमाकर त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिमी विछोभ के कारण कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में बन रहा है जिससे बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार के बीच बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें