फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

403 बूथों पर 15600 लोगों को दी गई कोविडरोधी वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
403 बूथों पर 15,600 लोगों को लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। सोमवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया गया। गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम की ओर से टीकाकरण किया गया। कुल 403 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 15 हजार 600 को कोविडरोधी वैक्सीन की डोज दी गई। कुल 33 हजार टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य था। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 1200 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों केब टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 4500 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नगर पालिका समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 60 को कोविशील्ड व 80 को कोवैक्सीन दी गई
जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 60 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। इसमें 18 व 45 प्लस और किशोर वर्ग वाले लोग शामिल है। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको प्रीकॉशन डोज दी गई है।, वह भी शामिल हैं। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे। इससे आसानी होगी। बताया कि टीकाकरण का फीसदी बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। लोगों को सहूलियत भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें