जिले में 12 लोग कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में सोमवार को 12 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 98 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि पहले से पॉजिटिव लोगों में से 19 लोगों की रिपोर्ट सोमवार को मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव दी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी(रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 806 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि लगातार जांच के चलते पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। उन्हें होम क्वारंटीन करने के बाद उनको दवा आदि दे दिया जाता है। उनकी निगरानी के लिए आरआरटी को भी लगाया जाता है। इसी का परिणाम है कि लगातार लोग निगेटिव हो रहे हैं, मगर सभी को यह बताया जा रहा है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। कहा कि सभी के जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाता है। सीएमओ ने कहा कि जिले भर में पॉजिटिव केस की रफ्तार धीमी हो गई है, मगर सभी की स्थिति सामान्य है। पॉजिटिव मिले लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है। अब मृतकों की संख्या 334 हो गई है। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी को कोरोना गाइड लाइन पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कोरोना की चुनौती से लड़ने को तैयार है।