1.33 लाख कार्डधारकों को मिला राशन
1350 राशन दुकानों पर आयोजित किया गया अन्न योजना कार्यक्रम
436649 कार्डधारक परिवारों को प्रतिमाह 95 हजार क्विंटल राशन वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले में 133000 कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि 1350 सरकारी राशन की दुकानों से प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम राशन वितरण किया गया।
अटल प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि सरकार देश के हर वर्ग की चिंता कर रही है। डीएम ने बताया कि पहले अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। अब मई 2021 से नवंबर 2021 निशुल्क वितरण किया जा रहा है। डीएसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिले में कुल 436649 कार्डधारक परिवारों को 19.25 लाख यूनिट और 95 हजार क्विंटल खाद्यान्न वितरण प्रतिमाह कराया जा रहा है। सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज गोस्वामी ने किया। मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम पवन जायसवाल, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी, सुशील मिश्र, शंभूनाथ पांडेय, नवीन चौधरी और सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाद्यान्न बंटा
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार बखरिया, भरवलिया, चित्राखोर, डेल्हापार, मथौली, खोरिया, दुबौली, घुकसा, मकदूमपुर, महथा, खोरिया, बनकटी, सजनाखोर, बाघापार, नेवारी, कैथवलिया, महादेवा, सूरापार, देवमी, नेवारी, देईसांड़, अहिरौली, हर्रैया, हिनौता, बरहुआं आदि ग्राम पंचायतों में खाद्यान्न वितरण किया गया। ग्राम पंचायत रामपुर रेवटी में सदर विधायक मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ककुआ राउत विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल, एसडीएम नीरज पटेल, प्रशिक्षु एसडीएम अतुल आनंद की मौजूदगी में 106 लाभार्थियों को राशन किट वितरित किया गया। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार भादीखुर्द में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, एसडीएम अमृतपाल कौर, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव की मौजूदगी में राशन वितरण किया गया। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत में सभासद सुनील कसौधन व राधेश्याम कमलापुरी की मौजूदगी में कोटेदार कैशालनाथ ने राशन वितरण किया। ग्राम पंचायत रामापुर में प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल की मौजूदगी में वितरण किया गया। गौर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुई, परसागना, इटवा, अगया, सुजिया, गिधिनी, कटया, बेलवरिया जंगल, हलुआ बाजार, सोनौलिया चौराहा आदि जगहों पर खाद्यान्न वितरण किया गया। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार किठिऊरी, मुंडेरवा, जगदीशपुर, अहरा, बोदवल आदि जगहों पर खाद्यान्न वितरण किया गया। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार अजगैवाजगंल, पंडितपुर, नोनहा, सुकरौली, टिनिच शुक्ल, बेलवाडाड, बेतौहा, घुरहूपुर राशन वितरण किया गया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी मुस्तहकम, चकदहा, भोयर, बेनीपुर, गोविंदापुर, गौरिया, दौलतचक, गौसपुर, खलिलपट्टी, डारीडिहा आदि जगहों पर राशन वितरण किया गया। संवाद
बस्ती। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने बनकटी के ग्राम रामपुर रेवटी में अन्न वितरण के साथ ही पौधरोपण भी किया। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों, लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के प्रसारण को भी सुना। विधायक दयाराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और यूपी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। कोरोना संकट काल में गरीबों को नि:शुल्क अनाज उपलब्ध कराकर सरकार ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदैव गरीबों के कल्याण के लिये जमीनी धरातल पर कदम उठाते हैं। अन्न महोत्सव इसी कड़ी में एक कदम है। कार्यक्रम में राजकुमार शुक्ल, नायब तहसीलदार केके मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, राम नरेश सिंह, अमित शर्मा, श्वेता चौधरी, ओमजी पांडेय, गणेश चौधरी, डॉ कैलाश शर्मा, हरिमूरत, आशीष चौधरी, अजय श्रीवास्तव, राघवेंद्र, पांडेय, अंकुर आदि शामिल रहे। संवाद