फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: युवक ने पति के सामने महिला को कार में खींचा, धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 12 Jun 2024 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक महिला 19 मई को अपने पति के साथ जा रही थी। रास्ते में सलीम नाम के युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। उसके पति की पिटाई कर महिला को कार में खींच लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पति के सामने दूसरे समुदाय का युवक महिला को कार में खींच ले गया। वह महिला पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। शोर सुनकर लोगों को आता देख  महिला को छोड़कर आरोपी भाग गया। इसके बाद महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। हिंदू संगठन के नेताओं ने थाने का घेराव किया तब रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र की महिला का हाल ही में विवाह हुआ है। वह 19 मई को अपने पति के साथ विवाह पंजीकरण कराने के लिए बरेली जा रही थी। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रिछोला किफायतुल्ला गांव की सब्जी मंडी के पास परोथी गांव निवासी सलीम अपने तीन साथियों के साथ आ गया। उसने महिला और उसके पति के साथ गालीगलौज कर पिटाई की। आरोप है कि सलीम व उसके साथियों ने महिला के पति को धमकाकर वहां से भगा दिया। 

जबरन महिला को अपनी कार में डाला और आगे निकल गए। आरोप है कि सलीम ने कार में महिला से धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह करने का दबाव बनाया। जब महिला चीखी-चिल्लाई तो राहगीर जुटने लगे। तब आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। महिला के मुताबिक उसने उसी दिन घर पहुंचकर पिता को जानकारी दी पर वह बदनामी के डर से खामोश रहे। महिला ने बताया कि आरोपी की हिम्मत इससे बढ़ गई। उसने महिला के घर जाकर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने मंगलवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप-भाजपा नेताओं ने किया हंगामा
पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट नहीं लिखी। जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम गंगवार, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह गंगवार, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नत्थू लाल आर्य समेत बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने सलीम व दिलशाद समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कोतवाल नवाबगंज राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रेम-प्रसंग में विवाद का मामला जानकारी में आया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें