पाकिस्तानी महिला ने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि वह मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली है। साल 2008 में उसका निकाह हुआ था। तब शौहर ने कहा था कि वे लोग वहीं रहेंगे। पांच महीने पाकिस्तान में रहने के बाद शौहर उसे बहला-फुसलाकर बरेली ले आया। बरेली आने के बाद शौहर और ससुरालवालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात को शौहर कमरे में आया। उसे गालियां दीं और मारा-पीटा। इस दौरान उसने तीन तलाक दे दिया। उसने धमकी दी कि मुकदमा वापस ले ले वरना जान से मार दूंगा। तेरे घरवालों को तेरी लाश भी नसीब नहीं होगी। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।