फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली से पहले भाई की उठी अर्थी: बहन को शादी पर देने के लिए युवक लाया था पंखा, उसी को चलाते समय लग गया करंट

Thu, 04 Jul 2024 10:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा

सार

उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर गांव वालों की भीड़ उनके मकान के बाहर जुट गई। हर किसी की आंख नम दिखी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन की शादी वाले दिन हर्रामपुर गांव में युवक की करंट से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव श्मशान भूमि में रखवा दिया। बहन की विदाई के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


हर्रामपुर गांव निवासी जयवीर (21) पुत्र कुंवरपाल मजदूरी करने के साथ खेतीबाड़ी में भी पिता का सहयोग करते थे। गुरुवार को उनकी बहन मीरा की बरात आनी थी। इसको लेकर सुबह से ही तैयारियां की जा रही थीं। बहन को दहेज में देने के लिए जयवीर पंखा खरीदकर लाए थे। दोपहर के समय इसी पंखे से करंट लगने की वजह से वह बेसुध होकर गिर गए।

पंखा भी उनके ऊपर ही गिर गया। आवाज सुनकर बचाने पहुंची बहन सर्वेश भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पंखे का प्लग स्विच से निकाला मगर तब तक जयवीर बुरी तरह झुलस गए थे। उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर गांव वालों की भीड़ उनके मकान के बाहर जुट गई। हर किसी की आंख नम दिखी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चूंकि शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं, ऐसे में इसे निरस्त नहीं किया जा सकता। एक सादे समारोह में शाम के समय विवाह की रस्में अदा की गईं। दुल्हन की विदाई के बाद शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जयवीर की मौत के बाद पत्नी संगीता, मां सुरजा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आठ भाई-बहनों में जयवीर तीसरे नंबर के थे। उनका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें