महिला कर्मचारी ने बताया कि जब उसने कार्मिक अधिकारी के व्यवहार का विरोध किया तो दबाव बनाने के लिए उन्होंने गोरखपुर मुख्यालय में शिकायत कर दी। परिवार को भी तंग करने की कोशिश करते रहे। महिला कर्मी ने मांग की है कि कार्मिक अधिकारी का तबादला कहीं दूसरी जगह कर दिया जाए।
अधिकारी ने दी यह सफाई
कारखाना कार्मिक अधिकारी दयाशंकर प्रसाद ने कहा कि महिला कर्मी के खिलाफ काफी साक्ष्य हैं। सतर्कता संगठन गोरखपुर की ओर से उसकी जांच की जा रही है। उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध है। उनको कई आरोप पत्र दिए जा चुके हैं। इस कारण महिला कर्मी का तबादला कारखाना से मंडल कार्यालय किया गया है। महिला कर्मी का ढाई साल में ही प्रमोशन हुआ है। इसकी भी जांच चल रही है। तबादला होने के बाद वह दबाव बनाने के लिए आरोप लगा रही हैं।