फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बुझ गया चिराग: दो कारों की टक्कर में युवक की मौत, दोस्तों संग शादी में जा रहा था फर्रुखाबाद

Sat, 09 Dec 2023 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर के मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी अमित पांडे अपने दोस्तों के साथ कार से फर्रुखाबाद जा रहा था। हरदोई के सांडी क्षेत्र में उसकी कार दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में अमित की मौत हो गई। उसके तीनों दोस्त घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
अमित पांडे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी अमित पांडे (23) पीलीभीत के बिलसंडा निवासी अपने दोस्तों के साथ फर्रुखाबाद में शादी समारोह में कार से जा रहा था। हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में आमने-सामने दो कारों की टक्कर हो गई, जिससे अमित पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। उसके तीन दोस्त गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


फरीदपुर के मोहल्ला आनंद विहार कॉलोनी निवासी मधुबाला पांडे के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मधुबाला पांडे के तीन बच्चे थे, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 25 वर्षीय की शादी हो चुकी। उससे छोटा 23 वर्षीय अमित पांडे था, जिसकी अभी शादी नहीं हुई। सबसे छोटी बेटी 22 वर्षीय पूनम पांडे है। मधुबाला के पति ब्रह्मानंद पांडे की पिछले वर्ष कैंसर के कारण मौत हो गई थी। 

हरदोई के सांडी क्षेत्र में हुआ हादसा 
परिजनों के अनुसार उनकी रिश्तेदारी में भी शनिवार को शादी थी, जहां उन्हें जाना था लेकिन अमित पांडे के बिलसंडा निवासी दोस्तों का फोन आया कि फर्रुखाबाद में शादी में चलना है। दोस्तों के साथ शादी में जाने के लिए अमित पांडे शनिवार सुबह बिलसंडा के लिए निकल गया। वहां से अपने दोस्तों के साथ कार से शादी में जा रहा था। हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में सामने से आ रही कार से अमित की कार टकरा गई, जिससे अमित की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार अमित के बिलसंडा निवासी दोस्त सधांशु गुप्ता (25), सुमित (35) व निशांत (25) घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सधांशु गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। 

अमित पांडे की मौत की सूचना जैसे ही उनके घरवालों को मिली तो उनकी दादी, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात तक उसका शव घर लाया गया। मोहल्ले वालों ने बाताया कि अमित प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें