फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, विवाहिता से चल रहा था प्रेम प्रसंग, हत्या का आरोप

Sat, 20 Apr 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त अमित निवासी नदोसी गांव के तौर पर हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में नदोसी गांव निवासी 19 वर्षीय अमित पुत्र बिहारीलाल का शव शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। जब इसकी जानकारी अमित के परिवार के लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अमित के रूप में हुई। 

विज्ञापन


अमित के चाचा जगदीश ने बताया कि गांव की ही एक विवाहिता से उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते मामूली कहासुनी भी हुई थी। परिवार के लोगों ने महिला के पति पर अमित की हत्या का आरोप लगाया। चाचा जगदीश ने बताया कि 18 अप्रैल को अमित के चाचा धर्मेंद्र की शादी समारोह था। 19 अप्रैल को बरात लौटकर आई थी। 

बरात के बाद मंडप खोला जा रहा था। शादी वाले घर में खुशियों का माहौल था जो मातम में बदल गया। मृतक की मां सुनीता ने अपने बेटे की मौत पर हत्या का आरोप लगाते हुए महिला के पति के खिलाफ सीबीगंज थाने में तहरीर दी है। अमित सीबीगंज फैक्टरी में काम करता था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें