इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इससे मोईन के गर्दन, सीने, पेट आदि जगहों पर गंभीर जख्म हो गए। परिजन मोईन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि वो मोईन को रास्ते से हटा देंगे।
एसपी दक्षिणी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
रविवार को एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। एफआइआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मोईन की तय हो चुकी थी शादी
मोईन के परिवारवालों ने उसका रिश्ता फरीदपुर क्षेत्र के पड़ेरा में तय कर दिया था। उसी की मंगनी के सिलसिले में उसे दिल्ली से बुलाया गया था। मोईन गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था और लड़की के घरवाले उससे शादी के खिलाफ थे। वह अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर रहे थे। मोईन चाहता था कि उसी लड़की से उसकी शादी हो। इसलिए उन्होंने योजना बनाकर हमला कर दिया।