फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या: आरोपियों ने आंखों में पहले मिर्च पाउडर डाला, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Sun, 18 Aug 2024 11:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के रइया नगला गांव में दिल्ली से घर लौटे युवक मोईन की चाकू और लाठी से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा है।

विज्ञापन

 
गांव निवासी आबिद अली के मुताबिक उनका 26 वर्षीय बेटा मोईन दिल्ली में चप्पल बनाने की फैक्टरी में काम करता था। स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश में वह घर आया था। मोईन का गांव के ही युवक से जानवर बांधने को लेकर विवाद हुआ था। मोईन आरोपी के परिवार की एक लड़की से भी बात करता था। इस बात को लेकर वह लोग रंजिश मानते थे। 

आरोपियों ने आंखों में डाल दी थी मिर्च 
शनिवार रात मोईन खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकला था। आबिद अली के मुताबिक वह भी मोईन के साथ थे। घर लौटते समय रात दस बजे नत्थू शाह के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन दोनों को घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकले लेकिन आरोपियों ने मोईन की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। 

विज्ञापन

इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इससे मोईन के गर्दन, सीने, पेट आदि जगहों पर गंभीर जख्म हो गए। परिजन मोईन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि वो मोईन को रास्ते से हटा देंगे।

एसपी दक्षिणी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
रविवार को एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। एफआइआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोईन की तय हो चुकी थी शादी 
मोईन के परिवारवालों ने उसका रिश्ता फरीदपुर क्षेत्र के पड़ेरा में तय कर दिया था। उसी की मंगनी के सिलसिले में उसे दिल्ली से बुलाया गया था। मोईन गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था और लड़की के घरवाले उससे शादी के खिलाफ थे। वह अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर रहे थे। मोईन चाहता था कि उसी लड़की से उसकी शादी हो। इसलिए उन्होंने योजना बनाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें