फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने संकल्प पत्र किए सारे वादे कर दिए पूरे

विज्ञापन
प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता कर जानकारी देते पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार साथ में अन्य विधायक। - फोटो : प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता कर जानकारी देते पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार साथ में अन्य विधायक।
विज्ञापन

सरकार के साढ़े चार साल पर भाजपा सांसदों ने बताईं उपलब्धियां
विज्ञापन

विकास भवन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम-सीडीओ भी रहे मौजूद

बरेली। योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने भाजपा के सांसद और विधायकों ने विकास भवन में डीएम और सीडीओ के साथ प्रेस कॉन्फ्रें स कर उपलब्धियां बताई। कोविड की तीसरी लहर के लिए की गईं तैयारियों का भी जिक्र किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया गया कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा कर लिया है और जनता को उसका काम पसंद भी आया है।
सांसद संतोष गंगवार और धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि बरेली में चार लाख 97 हजार 276 किसानों को पीएम किसान निधि दी जा रही है। 16 करोड़ रुपये बीज खरीद के लिए दिए गए। पशुओं के टीकाकरण, फसल खरीद जैसी योजनाओं का जिक्र भी किया। कहा, सरकार ने संकल्प पत्र में जिन कामों का जिक्र किया था, उन्हें पूरा कर चुकी है। अपराध का ग्राफ तेजी से गिरा है। 2017 में जो बेरोजगारी दर 17.5 फीसदी थी, वह घटकर 4.1 फीसदी रह गई है। कहा, बरेली में कोविड की संभावित तीसरी लहर को लेकर हम पूरी तरह सतर्क है, उसकी तैयारियां भी की गई हैं। बीस अस्पतालों को चिह्नित किया गया है, जिनमे 1185 ऑक्सीजन बेड, 465 आईसीयू बेड और 111 वेंटिलेटर समेत 1732 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों ने बताया कि तीन सौ बेड अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी, मीरगंज और आंवला में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराए गए हैं। बच्चों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कराई गई हैं और आईसोलेशन बेडों की व्यवस्था की जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने 60 से अधिक योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनसे जनता लाभान्वित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें