फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला ने जन्मा विचित्र बच्चा, शरीर का रंग और सूरत देख डर गए परिजन; दो दिन बाद मौत

Thu, 24 Oct 2024 09:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ के एक निजी अस्पताल में दुर्लभ विकार के साथ जन्मे बच्चे को देखकर परिजन डर गए। डॉक्टर के मुताबिक बच्चा हार्लेक्विन इक्थियोसिस से ग्रसित था। यह एक दुर्लभ बीमारी है। 
विज्ञापन
हार्लेक्विन बेबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ कस्बे के एक निजी अस्पताल में कस्बा निवासी महिला ने दुर्लभ अनुवांशिक विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) से ग्रसित बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के समय उसका बड़ा सिर, बड़ी आंखें व शरीर पूरी तरह सफेद था। त्वचा जगह-जगह से फटी हुई थी। जन्म से ही उसके मुंह में दांत थे। 

विज्ञापन


बच्चे को देख हैरत में पड़ गए परिजन 
जन्म के बाद से ही बच्चा अजीब तरह की आवाजें निकाल रहा था। बच्चे की शक्ल सूरत देख परिजन हैरत में पड़ गए। अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें बच्चे को दिल्ली ले जाने की सलाह दी। बालक के विचित्र होने का पता चलने पर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। दो दिन बाद बच्चे की मृत्यु हो गई।

इस बीमारी का इलाज नहीं 
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मेंद्र ने बताया कि इस बीमारी में बच्चे के शरीर में तेल बनाने वाली ग्रंथियां न होने से त्वचा फटने लगती है। इस तरह के बहुत कम मामले ही सामने आते हैं। अक्सर जन्म के दौरान या कुछ घंटों बाद ही बच्चे की मौत हो जाती है। जो बच जाते हैं, उनके भी ज्यादा दिन तक जीवित रहने की संभावना बेहद कम होती है, क्योंकि इसका कोई कारगर इलाज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें