फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज: तीन दिन से लापता महिला की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, अंगुलियां और दाहिना पैर काटा

Mon, 19 Jun 2023 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के शाही क्षेत्र में 17 जून से लापता महिला का शव सोमवार को गन्ने के खेत में मिला। बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या की गई है। पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना शाही क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 जून से लापता महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई। सोमवार को सुबह उसका शव कुल्छा-शाही सड़क किनारे गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास

जानकारी के मुताबिक शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी 43 साल की महिला 17 जून को दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। उसके पति ने अगले दिन शाही थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए महिला की तलाश में जुटी थी। परिजन भी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच सोमवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने किया मौका मुआयना 

जिस खेत में महिला का शव मिला है, वो रामऔतार शर्मा का है। उनका भतीजा राजू सुबह खेत पर गया था। तब इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद सीओ मीरगंज, एसओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव क्षत-विक्षत हाल में मिला। महिला के दाहिने हाथ की अंगुलियां कटी मिलीं। दाहिना पैर भी कटा हुआ था। शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े नहीं थे। पूरा शरीर काला पड़ा गया था। 

ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बराती की मौत: डांस करते-करते जमीन पर गिरा 24 साल का संजीव, फिर न उठ सका; लोग समझते रहे मजाक

आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या हुई है। पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया गया होगा। पुलिस ने घटनास्थल पर काफी देर तक छानबीन की। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें