फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती की हत्या कर रामपुर हाईवे के किनारे फेंका शव, हाथ पर लिखा था पुष्पा अजय

Mon, 08 Apr 2024 02:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रामपुर हाईवे किनारे एक खेत में युवती का शव बोरी में बंद मिला। उसका गला रस्सी से कसा हुआ था। आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और हुई है। इसके बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
महिला के शव को सील करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में रामपुर हाईवे से सटे गेहूं के खेत में सोमवार दोपहर युवती का शव प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। गले को रस्सी से कसा गया था। अधिकारी मान रहे हैं कि कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

विज्ञापन


गोपालपुर नगरिया के शंकरलाल मिश्र के गेहूं के खेत में एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद युवती का शव मिला। सोमवार सुबह जब वह अपने खेत पर गए तो इसे देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी छानबीन के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। युवती की उम्र 25 साल रही होगी। उसके शरीर पर नारंगी रंग का कुर्ता और गुलाबी रंग की सलवार पाई गई है।

विज्ञापन


एसपी नॉर्थ ने बताया कि गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है पर सही स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता लगेगी। आसपास के थानों में इस संबंध में मेसेज भेजे जा रहे हैं। युवती की पहचान का प्रयास किया जाएगा।
 

विज्ञापन

शाही से तो नहीं जुड़े तार
युवती के हाथ पर पुष्पा अजय लिखा पाया गया है। शव से कुछ दूरी पर एक बैग पड़ा था। इस पर शाही मार्केट का पता लिखा था। इससे लग रहा है कि युवती का शाही कस्बे या आसपास से भी ताल्लुक है। यह भी माना जा रहा है कि हत्यारोपियों ने भ्रमित करने के लिए यह बैग यहां डाला हो। पुलिस इस रोड के सीसीटीवी कैमरों के साथ ही टोल से भी रिकॉर्ड जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें