फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक, डूबने से युवक की मौत, साथी ने तैरकर बचाई अपनी जान

Mon, 08 Apr 2024 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में बाइक सवार युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि युवक अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। तभी उसकी बाइक नियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। उसका साथी तैरकर बाहर निकल आया, जबकि युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सोनू राजपूत का पत्नी पूजा के साथ फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बहन के घर से लौटकर आ रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे बाइक सवार की पानी में डूबकर मौत हो गई। उसका दोस्त तैरकर बाहर आ गया। गंभीर चोट लगने से वह घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

 
थाना भोजीपुरा के गांव कुआंडांडा निवासी पूजा गंगवार ने बताया कि उनके पति 25 वर्षीय सोनू राजपूत कानपुर के थाना नवाबगंज के मोहल्ला चिड़ियाघर के निवासी हैं। पांच महीने पहले सोनू से उनका प्रेम विवाह हुआ था। तब से पति ससुराल में ही रह रहे थे।
 
पूजा ने बताया कि पति ने चार अप्रैल को नई बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से वह नवाबगंज में अपनी बहन के घर गए थे। वापस लौटते समय सोनू को नवाबगंज के गरगैया गांव निवासी दोस्त राहुल मिला। रविवार रात करीब 10 बजे दोनों साथ लौटकर घर आ रहे थे, तभी जादोंपुर फाटक के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने तैरकर बचाई जान  
हादसे में सोनू की नहर में डूबकर मौके पर मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल किसी तरह तैरकर किनारे आया और राहगीर की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सोनू की मौत की जानकारी पत्नी पूजा गंगवार को मिली। उसने राहुल पर पति की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि राहुल का कहना है कि सोनू ही बाइक चला रहा था। पुलिया से बाइक नीचे गिरने पर वह नहर के पानी में डूब गया और बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें