फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी से गिरा छज्जा, महिला और छह माह की बच्ची की मौत, परिवार के दो लोग घायल

Sun, 12 May 2024 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भमोरा में शनिवार को छज्जा गिरने से महिला सुधा की मौत हुई थी। रविवार को सुधा की भतीजी दो साल की बच्ची उन्नति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
उन्नति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा क्षेत्र में आंधी के कारण छज्जा गिरने से घायल ताई के बाद रविवार को इलाज के दौरान छह माह की भतीती की भी मौत हो गई। दादी समेत घायल दो लोगों का अब भी इलाज चल रहा है। घटना शनिवार को भमोरा थाने की ग्राम पंचायत देवचरा के मजरा भुड़िया गांव में हुई थी। तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत देवचरा के मजरा भुड़िया में देवेंद्र सिंह अपने भाई सुखवीर सिंह के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह बारिश के दौरान देवेंद्र के बेटे अर्जुन की पत्नी सुधा (35) और सुखवीर की पत्नी संजू व उनके बेटे आकाश, विकास और आकाश की छह माह की बेटी उन्नति घर के दरवाजे पर बैठे थे। छह माह की उन्नति संजू देवी की गोद में थी। इसी दौरान आंधी के बीच घर का छज्जा गिर गया। ये सभी लोग मलबे में दब गए। 

अस्पताल ले जाने पर पर डॉक्टर ने सुधा को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज चल रहा था। रविवार को छह माह की उन्नति ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में ताई और भतीजी की मौत से गांव में भी मातम का माहौल है। एसडीएम नहने राम ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजे के लिए लिखा गया है। लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें