फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती की हत्या के आरोपी व्यापारी की पत्नी भी गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Fri, 19 Jul 2024 11:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की हत्या कर दी गई थी। किराना व्यापारी और उसकी पत्नी ने युवती को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी को भी जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज इलाके में अपहरण के बाद युवती की हत्या के आरोपी किराना व्यापारी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्तपिवार को उसे जेल भेज दिया गया। इधर, मृतका की बहन ने महिला सिपाही पर पिटाई का आरोप  लगाया है।

विज्ञापन

 
शनिवार को हाफिजगंज क्षेत्र से एक युवती का नवाबगंज निवासी पवन गुप्ता उर्फ मोनू ने अपहरण कर लिया था। युवती से अवैध संबंध के चलते पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। युवती का शव 15 जुलाई को हाफिजगंज इलाके में सड़क के किनारे पानी में मिला था। 

उसके परिजनों ने पवन उर्फ मोनू गुप्ता व उसकी पत्नी पूजा रस्तोगी पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को मोनू को जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को पूजा रस्तोगी को भी गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही पर पीटने का आरोप 
इधर, मृतका की बहन ने सीओ हर्ष मोदी को पत्र देकर बताया कि पोस्टमार्टम कराकर वह एबुलेंस से शव घर ला रही थीं। जैसे ही वह हाफिजगंज के पास आईं तो उसने एंबुलेंस को थाने लेकर चलने के लिए कहा। वहां थाने में तैनात महिला आरक्षी ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे सरदार नगर गांव तक पीटा गया। उसके शरीर पर चोटें भी आई हैं। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें