फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के एनकाउंटर की कहानी: शाहनूर के सीने के आरपार हुईं दो गोलियां, फायरिंग से सहम गए थे ग्रामीण

Fri, 19 Jul 2024 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / बरेली

सार

बरेली एसटीएफ ने एक लाख के इनामी शाहनूर उर्फ शानू को बुधवार देर रात तिलहर क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर किया था।  दिया। वह संभल के हयातनगर थाने के मोहल्ला भूड़ा सरायतरीन का रहने वाला था। उस पर हत्या, लूट समेत 32 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर शाहनूर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर शाहनूर उर्फ शानू के सीने में दो गोलियां लगी थीं। दोनों गोलियां सीने के आर-पार हो गईं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण भागो-भागो बदमाश आए का शोर करने लगे थे।

विज्ञापन


एसटीएफ को 15 दिन से तिलहर क्षेत्र में शाहनूर की लोकेशन मिल रही थी। बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे एसटीएफ टीम ने तिलहर के गांव पिथनापुर के पास घेराबंदी की। रात करीब दो बजे शाहनूर अपने साथी के साथ बाइक से आता दिखा। टीम ने रोका तो उसने अपनी बाइक नहर पटरी की तरफ मोड़ दी। 

हड़बड़ी में उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सीओ के सिर के ऊपर से गोली निकल गई, जबकि एक गोली दरोगा राशिद अली की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जैकेट की वजह से वह बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में शाहनूर मारा गया। उसके सीने में दो गोलियां लगीं। 

विज्ञापन

मौके से बरामद हुए कारतूस - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताई आंखों देखी 
तिलहर से मदनापुर के रास्ते पर इंजन व प्रेशर मशीन का कार्य करने वाले यदुवीर ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे तीन गाड़ियां पिथनापुर के पास आकर रुकीं। ये गाड़ियां पुलिस की नहीं लग रहीं थीं। उनसे सामान्य कपड़े पहने कुछ लोग उतरकर छिपने लगे। अचानक फायरिंग होने लगी। 

सात से आठ राउंड फायर होने के साथ खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। वे भागो-भागो... बदमाश आए का शोर करने लगे। यदुवीर ने बताया कि बदमाशों के होने की आशंका व फायरिंग होने पर हम लोग भाग खड़े हुए। 

मेडिकल कॉलेज में जानकारी करते एसपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
करीब एक किलोमीटर तक दौड़ने के बाद उन्हें एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में गैंगस्टर के मारे जाने की सूचना मिली। देर रात सूचना आने के बाद एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, एसपी देहात मनोज अवस्थी, सीओ सिटी सौम्या पांडेय, सीओ सदर बीएस वीर कुमार राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसपी ने घटना के बारे में संबंधित जानकारी ली। 

शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट ने एक लाख के इनामी शाहनूर उर्फ शानू का एनकाउंटर किया है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

शाहनूर के पास से बरामद हुई रिवॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
रुपये लेकर भाड़े पर करता था हत्या
एसटीएफ के सीओ अब्दुल कादिर ने बताया कि शाहनूर का पिछले 15 साल से प्रदेश में खौफ था। वह रुपये लेकर भाड़े पर हत्या करता था। वर्ष 2022 में मुरादाबाद के मैनाठेर में अपने साथियों के साथ दो घरों में चोरी की घटनाएं की थी। तभी से वांछित चल रहा था। उसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने एक लाख का पुरस्कार घोषित किया था।

परिवार ने आठ साल पहले मोड़ लिया था मुंह
मेहनत-मजदूरी करने वाले शाहबुद्दीन के चार बेटों में सबसे बड़े शाहनूर ने अपराध की दुनिया में कदम रखा तो बाहर नहीं निकल सका। उसके परिवार ने काफी रोका। उसने अपराध करना नहीं छोड़ा। मेहनत-मजदूरी करने वाले भाइयों ने पुलिस के पचड़े से बचने के लिए उससे मुंह मोड़ लिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर आए छोटे भाई फखरे आलम ने पुलिस को बताया कि आठ साल से शाहनूर घर पर नहीं रहता था।
विज्ञापन

शाहनूर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शाहनूर पर दर्ज थे कई मुकदमे
मुठभेड़ में ढेर संभल निवासी शाहनूर उर्फ शानू पर हत्या, डकैती, चोरी और गैंगस्टर के कई मामले दर्ज हैं। कुख्यात पर संभल के थाना हयातनगर में छह और बनियाठेर थाने में एक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य थानों में भी रिकॉर्ड को खंगाल रही है। 

भाई व चाचा ले गए शव
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने परिजन से संपर्क साधकर जानकारी दे दी थी। बृहस्पतिवार को सुबह परिजन के आने की उम्मीद थी। उनका दोपहर तक इंतजार करने के बाद पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को शाहनूर का भाई व चाचा आदि पहुंचे। पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया, जिसे लेकर वह चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें