दिखावे के लिए चलाता है दुकान, करता है गलत काम
महिला का आरोप है कि उसका पति दिखावे के लिए घड़ी और चश्मे की दुकान चलाता है। दुकान पर नौकर रोहित और कमाल काम करते हैं, जो पति के गलत काम में साथ देते हैं। कुछ दिन पहले पत्नी पति की दुकान पर पहुंची तो वह नहीं मिला। इसके बाद वह पति के एक कमरे पर पहुंचीं, जो उसने किराये पर ले रखा था। कमरे में बाहर से ताला लगा था, लेकिन शक होने पर पत्नी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह दंग रह गए।
पति एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पत्नी पुलिस बुलाने लगी तो नौकर कमाल ने ताला खोलकर दोनों को भगा दिया। इसके कुछ देर बाद नाराज पति ने तेजाब की बोतल हाथ में लेकर पत्नी को दौड़ा लिया। पत्नी की तरफ से किला थाने में पति व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।