फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी नाराज हुए तो आनन-फानन बहेड़ी में की इंस्पेक्टर की तैनाती

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

देवरनिया, आंवला, नवाबगंज, फतेहगंज पश्चिमी और बिथरी चैनपुर में भी इंस्पेक्टर तैनात

बरेली। बहेड़ी में दो दोस्तों की हत्या के बाद पहुंचे आईजी रमित शर्मा ने जब वहां इंस्पेक्टर क्राइम संजय कुमार से पूछताछ की तो वह घटना के बारे में जानकारी ही नहीं दे सके। आईजी को जब पता चला कि थाने में इंस्पेक्टर ही तैनात नहीं है तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद एसएसपी ने आनन-फानन खाली पड़े सभी थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती कर दी। जसवीर सिंह को बहेड़ी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर तीन साल से जमे इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला होने के बाद से कई थाने खाली चल रहे थे। दो दिन पहले एसएसपी ने शहर के थानों में तो इंस्पेक्टरों की तैनाती कर दी, लेकिन देहात के कई थानों में नियुक्ति नहीं की गई। बहेड़ी में दोहरे हत्याकांड के बाद रविवार को आईजी रमित शर्मा वहां पहुंचे और पूछताछ की तो थाने की पुलिस ठीक से जानकारी ही नहीं दे सकी। इंस्पेक्टर के बारे में पूछा तो पता चला कि कोतवाली खाली है। इंस्पेक्टर क्राइम पर चार्ज है।
इंस्पेक्टर क्राइम भी घटना और उसके बाद कार्रवाई के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर आईजी ने नाराजगी जताई। कहा, अभी तक इंस्पेक्टर तैनात क्यों नहीं हुआ। इसके बाद शाम को बहेड़ी थाने का जसवीर सिंह को चार्ज दे दिया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सुनील शर्मा को देवरनिया, देवरनिया के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को आंवला का चार्ज दिया है। पुलिस लाइन से अशोक कुमार कंबोज को नवाबगंज, राहुल कुमार सिंह को फतेहगंज पश्चिमी, अशोक शर्मा को बिथरी चैनपुर थाने का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें