फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAREILLY : सुभाषनगर गुरुद्वारे में घुसकर महासचिव पर ताना तमंचा

Sun, 03 Jul 2022 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर के गुरुद्वारे में दुस्साहसिक वारदात, ताना तमंचा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। सुभाषनगर गुरुद्वारे में घुसकर एक दबंग ने महासचिव पर तमंचा तान दिया। इससे पहले गुरुद्वारे के बाहर आरोपी के दादा ने गालीगलौज की थी। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सुभाषनगर के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे के महासचिव साहिब सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे वह गुरुद्वारा जा रहे थे। इसी दौरान गुरुद्वारे के सामने रहने वाले प्रीतम सिंह गांधी ने उन्हें रोक लिया। कहा, गुरुद्वारे की नाली और शौचालय की सफाई क्यों नहीं कराते हो और फिर गालीगलौज करने लगे। बुजुर्ग होने के नाते उन्होंने कुछ नहीं कहा। सफाई का आश्वासन देकर वहां से चले गए।

आरोप है कि इसके बाद उनका बेटा मिंटू गांधी और पौत्र सतनाम सिंह गांधी तमंचा लेकर गुरुद्वारे में घुस आए। इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की नीयत सेे साहिब सिंह पर तमंचा तान दिया। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। साहिब सिंह ने बताया कि इस घटना के बाद से गुरुद्वारा स्टाफ की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। सिख समुदाय में रोष है। साहिब सिंह ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील अहलावत ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें