शहर में छाए बादल, देहात में 9.7 मिमी बारिश दर्ज
शुक्रवार को शहर में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का सिलसिला जारी रहा। मंडरा रहे घने बादलों से बारिश की उम्मीद टूटी। पर देहात क्षेत्र के इलाकों में खंडवर्षा का सिलसिला जारी रहा। 9.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम पारा 32.8 डिग्री, न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।