फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाईबोर्ड से पार्टीशन करके अस्पताल में बना लिए वार्ड

विज्ञापन
एसीएमओ ने इसी अस्पताल में की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एसीएम की जांच रिपोर्ट पर एडीएम ने सीएमओ को दिया कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल, कर रखा था अस्पताल का रजिस्ट्रेशन

बरेली। बीसलपुर रोड पर एक ऐसा अस्पताल चलाया जा रहा था जिसमें एक हॉल में प्लाईबोर्ड से पार्टीशन कर वार्ड बना दिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके बावजूद इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कर लिया था। अब एसीएम फर्स्ट की जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम प्रशासन ने सीएमओ को अस्पताल के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सुभाषनगर का एक शख्स पिछले दिनों श्री परमेश्वर अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज कराने पहुंचा था। बाद में उसी ने अस्पताल के खिलाफ जिला प्रशासन से शिकायत की थी। एडीएम प्रशासन वीके सिंह के निर्देश पर एसीएम फर्स्ट रोहित यादव ने शिकायत की जांच की। जांच रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में एनआईसीयू, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड भी प्लाईबोर्ड से पार्टीशन करके बनाए गए हैं। सीएफओ की रिपोर्ट का भी हवाला दिया जिसमें अस्पताल पर विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने की बात कही गई थी। आशंका जताई गई थी कि अस्पताल में आग लगने की स्थिति में मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए अस्पताल का अधिकृत फर्म से अनुबंध है। अग्निशमन उपकरण भी क्रियाशील हैं। हालांकि अस्पताल संचालक ने 15 दिनों में एनओसी उपलब्ध कराने का शपथ पत्र दिया था पर एनओसी नहीं दिखाई है। स्टाफ को अग्निशमन से बचाव की जानकारी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध मिला। पीड़ित ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना सिद्दिकी से भी शिकायत की थी। रूमाना सिद्दीकी ने भी अस्पताल में मानकों की जांच करने को कहा था।
विज्ञापन

बताया गया है कि इससे पहले सीएमओ ने एक जांच में शौचालय में गंदगी का समुचित निस्तारण न पाए जाने पर अस्पताल में ईटीपी/एसटीपी प्लांट लगाने के निर्देश दिए थे जो अब तक नहीं लगाए गए हैं। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बलविंदर सिंह, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. बिंदिया सक्सेना स्वास्थ्य विभाग से पंजीकृत मिले। इमरजेंसी प्रसव के लिए डॉ. हिमानी गोयल के ऑन कॉल उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें