फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में आरक्षण को लेकर उग्र प्रदर्शन: व्यापारियों से नोकझोंक, दुकान में तोड़फोड़, सिपाही को दौड़ा कर पीटा

Wed, 21 Aug 2024 09:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

दोपहर तक प्रदर्शन शांतिपूर्वक हुआ लेकिन दोपहर बाद कुछ खुराफाती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। दोपहर करीब 2:00 बजे प्रदर्शनकारी रजिस्ट्री कार्यालय के सामने पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदारों से दुकान बंद करने को कहा था लेकिन उन्होंने दुकाने बंद करने से इन्कार कर दिया, जिससे नोंकझोक हो गई।
विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद फूटी पड़ीं बोतलें - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आरक्षण को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान बुधवार दोपहर बाद कुछ खुराफाती तत्वों ने अराजकता फैलाने की कोशिश की। उन्होंने दुकानों को बंद करने का प्रयास किया, जिससे व्यापारियों से नोकझोंक हो गई। महिला अस्पताल के नजदीक एक सिपाही को दौड़कर पीट दिया। उसने दुकान में घुसकर बचने की कोशिश की तो खुराफाती तत्वों ने दुकान में ही तोड़फोड़ कर दी। सिपाही को सिर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


शहर में बुधवार दोपहर तक प्रदर्शन शांतिपूर्वक हुआ लेकिन दोपहर बाद कुछ खुराफाती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। दोपहर करीब 2:00 बजे प्रदर्शनकारी रजिस्ट्री कार्यालय के सामने पहुंचे थे। उन्होंने दुकानदारों से दुकान बंद करने को कहा था लेकिन उन्होंने दुकाने बंद करने से इन्कार कर दिया, जिससे व्यापारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोक हो गई। हालांकि इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जिससे वहां मामला शांत हो गया लेकिन इसके कुछ समय बाद कुछ प्रदर्शनकारी परशुराम चौक से कचहरी तिराहे की ओर आ रहे थे। महिला अस्पताल और आंबेडकर पार्क के बीच में पुलिस का बैरियर लगा हुआ था। वहां पर सिपाही आरिफ चौधरी तैनात था। उसने प्रदर्शनकरियों से दूसरी तरफ से निकलने को कहा था।

विज्ञापन

इसी बात पर प्रदर्शनकारी सिपाही से भिड़ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, जिससे सिपाही शिवपुरम मोहल्ले की ओर भाग गया। प्रदर्शनकारी भी उसके पीछे पड़ गए। सिपाही खुद को बचाने के लिए शिवपुरम में स्थित गुरु कृपा मिष्ठान भंडार की दुकान में घुस गया। यह देखकर दुकानदार सौरभ साहू ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन खुराफाती तत्व नहीं माने। उन्होंने दुकान में रखी कोल्डड्रिंक की बोतल उठाकर सिपाही को सिर में मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब तक इसकी सूचना पर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिससे खुराफाती तत्व मौके से भाग गए। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुराफाती तत्वों ने दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में पुलिस अज्ञात खुराफाती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।

स्कूल वाहनों में मारे डंडे, बच्चे सहमे
बुधवार दोपहर बाद खुराफाती तत्वों ने जमकर अराजकता फैलाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर के समय कुछ बच्चे अपने स्कूल वाहन में सवार होकर घर लौट रहे थे। भामाशाह चौक के नजदीक खुराफाती तत्वों ने स्कूल वाहनों में डंडे मारे, जिससे बच्चे डर गए।
विज्ञापन

दोपहर बाद कुछ खुराफाती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एक सिपाही के साथ मारपीट की गई। दुकान में तोड़फोड़ की गई। इसमें अज्ञात खुराफाती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें