फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: नाली विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटा, वर्दी फाड़ी

Mon, 17 Jun 2024 09:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले के सिधौली में ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। दरोगा और सिपाही को लाठी से पिटाई कर दी और पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिधौली थाना क्षेत्र में नाली के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान दरोगा और सिपाही को लाठी से पिटाई कर दी और पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिधौली थाना क्षेत्र के बिजलीखेड़ा गांव में दो पक्षों के मध्य नाली को लेकर रविवार को मारपीट हो गई थी। पुलिस ने एक पक्ष के हरिसरन की तहरीर पर शिवरत्न आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सिधौली थाने के उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार को वह और सिपाही अभिषेक कुमार व पुष्पेंद्र ईद-उल-अजहा के चलते गश्त पर थे, तभी सिपाही अभिषेक के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें गांव बिजलीखेड़ा के रहने वाले हरिसरन के भाई ने विरोधी शिवरत्न पक्ष द्वारा हमले की आशंका जताते हुए मदद मांगी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। 

यहां पर पुलिस को देखते ही शिवरत्न पक्ष के लोग हमलावर हो गए। हमलावर पुरुषों के साथ ही महिलाएं दरोगा और सिपाहियों को लाठी-डंडे से पीटने लगे। हमले में दरोगा गौरव के हाथ और कमर में चोटें आईं। उनकी नेमप्लेट तोड़ दी। सिपाही अभिषेक को लाठी-डंडे से काफी मारा और साथ में आए सिपाही योगेंद्र के शरीर में भी काफी चोटें आईं हैं। पुलिसकर्मी जान बचाकर किसी तरह थाने पहुंचे। पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने से भारी फोर्स मौके पर पहुंचा तो आरोपी भाग गए। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिवरत्न, ओमकार, सुरेश, मनोज, रमेश, अनुज, गुलशन, आदेश कुमार, रानी देवी, अनीता, अर्चना, प्रेम कुमारी, सूरजा देवी, जुगन्ना, रुची, माधुरी, निर्मला, शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मनोज, रमेश, अनुज, अनीता, अर्चना, प्रेम कुमारी, सूरजा देवी, जुगन्ना, माधुरी, निर्मला, रुची और रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें