फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसान प्रश्नपत्र देख अभ्यर्थियों के खिले चेहरे, कट ऑफ होगी ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस प्रारंभिक की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 41 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रश्नपत्र आसान होने से अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे, लेकिन उत्तीर्ण होने के लिए कट ऑफ अधिक होने की चिंता भी सताती रही। 52 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार को 41 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 18045 में से पहली पाली में 8719 और दूसरी पाली 8635 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जयसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण व्यवस्थाएं परखीं। यूपीएससी विषय विशेषज्ञ एसपी शर्मा के मुताबिक सर्वाधिक 26 प्रश्न भूगोल से संबंधित रहे। सभी प्रश्न एनसीईआरआटी आधारित रहे। अर्थशास्त्र के 17 सवाल रहे। यह आसान थे। 16 प्रश्न राजनीतिक से रहे जो बेहद आसान थे। विज्ञान के 15 सवालों में जंतु और पादप संबंधी सवाल ज्यादा थे। इतिहास के 12 प्रश्न थे। इसमें इतिहास और राजनीति के पांच सवाल समान थे। पर्यावरण में प्रदूषण, क्लीन एनर्जी, रिन्यूअल एनर्जी से कई सवाल थे। कला एवं संस्कृति के चार सवाल थे। 22 सवाल करेंट अफेयर्स रहेे। शेष विविध के रहे, इसमें भी डिफेंस के ज्यादा सवाल थे।
सौ प्रश्नों में करीब 85 फीसदी सवाल ऐसे थे, जो अभ्यर्थियों के अनुकूल कहे जा सकते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन की पढ़ाई सही से की होगी, उन लोगों ने सर्वाधिक सवाल हल किए हाेंगे। पेपर के सवालों को देखते हुए इस बार कट ऑफ 90 अंक की हो सकती है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के सवाल पर बोले अभ्यर्थी, सवाल आसान
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के साथ परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैदी को परखा। पहली पाली में बरेली इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, गुलाब राय इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल और दूसरी पाली में बरेली कॉलेज, जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के परीक्षा कक्ष पहुंचे। अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र को लेकर पूछताछ की तो सभी ने सभी सवाल आसान आने की बात कही। ब्यूरो
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से बातचीत फोटो
- तीसरी बार परीक्षा दी। अब तक का सबसे आसान पेपर इस बार था। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने की उम्मीद है। - इंद्रराज सिंह, अमरोहा
- पहली बार परीक्षा दी थी और लग रहा है कि इसमें सफल हो जाऊंगी। सभी सवाल बेहद आसान आए थे। - सोनिया, मुरादाबाद
- करेंट अफेयर्स, इतिहास, पर्यावरण के सवाल सरल थे। भूगोल के कुछ सवाल कठिन थे, पर सभी प्रश्न हल किए। - वीर सिंह, शाहजहांपुर
- पिछले साल भी परीक्षा में बैठा था, पर सफलता नहीं मिली। अबकी बार सभी प्रश्न किए और चयन की उम्मीद है। - जीतेश कश्यप, बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें