फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri Violence: एक और वीडियो आया सामने, पीछे से आई थार ने मारी टक्कर फिर फार्च्यूनर से रौंदते हुए चले गए

Wed, 06 Oct 2021 02:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

तिकुनिया बवाल के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की तरफ से भले ही अपने बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को बचाने की कोशिशें की जा रही हो रही हो, लेकिन इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सारी सच्चाई बयां कर रहे हैं। इन वायरल वीडियो से किसानों के उस दावे की भी
पुष्टि हो रही है, जिसमें वे अपनी हर बात के सच होने का सबूत होने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में बवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें बर्बरता साफ नजर आ रही है। पीछे से आई थार ने पहले तो किसानों को टक्कर मारी और फिर फार्चूनर उन्हें रौंदती चली गई। आसपास खड़े किसान इन कारों की टक्कर से पत्थर की तरह हवा में उछलकर जमीन पर जा गिरे।
विज्ञापन


तिकुनिया बवाल के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की तरफ से भले ही अपने बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को बचाने की कोशिशें की जा रही हो रही हो, लेकिन इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सारी सच्चाई बयां कर रहे हैं। इन वायरल वीडियो से किसानों के उस दावे की भी
पुष्टि हो रही है, जिसमें वे अपनी हर बात के सच होने का सबूत होने की बात कह रहे हैं। 




तिुकनिया बवाल के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में साफ दिख रहा है प्रदर्शनकारी किसान हाथ में झंडे लेकर सड़क
से गुजर रहे हैं। इसी बीच पीछे से हूटर बजाती हुई तीन कारें वहां पहुंचती हैं। पहली थार जीप है, दूसरी फार्चूनर कार और तीसरी कोई अन्य है। तेज रफ्तार थार जीप से पहले तो किसानों को टक्कर मारी गई और फिर उन्हें रौंदती हुई आगे निकल गई। 
विज्ञापन


कुछ सेकेंड के अंतराल पर पीछे से आई फॉर्च्यूनर कार ने भी सड़क पर पड़े किसानों को रौंदा और जो किनारे खड़े थे, वे उसकी टक्कर लगने
के बाद हवा में उछलकर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

जीप के पीछे मंत्री का पोस्टर

किसानों को पहले टक्कर मारने वाली थार जीप के पीछे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पोस्टर भी लगा हुआ था। वायरल हुए करीब 30
सेकेंड के वीडियो में भी यह पोस्टर साफ नजर आ रहा है।

दूसरी वीडियो में थार छोड़कर भागते
तिकुनिया बवाल में एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी थार जीप से दो युवक बाहर निकलकर भागते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो
किसानों को कुचलने के बाद का बताया जा रहा है।

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे वीडियो, लाखों ने देखा
किसानों को रौंदने संबंधी वीडियो विभिन्न लोगों के जरिये ट्विटर पर शेयर किया गया है। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को रीट्वीट कर चुके हैं और लाखों
लोग इन वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इसके जवाब में कुछ लोग कार के ड्राइवर का फोटो भी ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं, जिसमें लिखा है कि पत्थर लगने से वह गाड़ी पर संतुलन खो बैठा। इसके बाद एक अन्य वीडियो भी यहां शेयर किया गया, जिसमें जीप के पास जमीन पर पड़े एक व्यक्ति को कुछ लोग लाठी-डंडों से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें