फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में भड़की महंगाई की आग: हरी मिर्च 100 रुपये किलो, धनिया 200 के पार, सब्जियां खरीदने में छूट रहे पसीने

Wed, 19 Jun 2024 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच सब्जियों पर महंगाई की आग भड़क गई है। बीते 10 दिनों में सब्जियों के दाम एकाएक बढ़ गए हैं। टमाटर फुटकर में 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। हरी मिर्च 100 रुपये किलो और धनिया 200 के पार पहुंच गया है। 
विज्ञापन
दुकान पर सब्जियां खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भीषण गर्मी की मार अब सब्जियों की कीमतों पर भी दिख रही है। इस कारण 10 दिन में कई सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। मंडी में व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के कारण सब्जियों का उत्पादन कम हो गया है। सब्जियों के पौधे भी झुलस रहे हैं।

विज्ञापन

 
लिहाजा, कीमतें आसमान पर पहुंचने से इन्हें खरीदने में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। धनिया, प्याज, टमाटर, खीरा, तुरई, लौकी के दाम दोगुने से ज्यादा जा पहुंचे हैं। इस समय हरा धनिया 200-230 और मिर्च 80-100 रुपये किलो मिल रही है। 

Bareilly News: सीओ पर एसी लगवाने का आरोप लगाने वाले हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन


डेलापीर मंडी के फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शुजा उर रहमान के मुताबिक भीषण गर्मी से सब्जियों का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है। सब्जियां उपजाने के लिए किसानों को हर दिन सिंचाई करनी पड़ रही है। 

इससे खेती पर लागत ज्यादा आ रही है। वहीं, उपजी फसल को किसान मंडियों तक पहुंचाने में भी असमर्थ हैं। लिहाजा, किसानों से ही ऊंची कीमतों पर मिल रही फसल के चलते थोक मंडी में भी कीमतें बढ़ी हैं।  जब थोक में ही कीमतें बढ़ी हैं, तो फुटकर में भी ज्यादा दाम पर मिलना तय है।

सिंचाई के बाद भी नहीं बच रहीं सब्जियां 
प्रगतिशील किसान सर्वेश के मुताबिक लौकी, तुरई, भिंडी, टमाटर, धनिया, पालक, गोभी, अरबी के पत्ते, मिर्च, खीरा आदि बेलदार फसलें हर दिन पानी मिलने पर भी झुलस रही हैं।

बारिश के साथ घटेंगे और फिर बढ़ेंगे दाम
शुजा उर रहमान के मुताबिक अभी गर्मी के चलते दाम बढ़े हैं, लेकिन बारिश होने के साथ ही इनकी कीमतें लुढ़केंगी। क्योंकि किसान खेतों में पानी भरने और फसल बर्बाद होने से पहले उन्हें बाजार में बेचने पहुंचेंगे। कुछ दिन बाद आवक फिर कम होने से कीमतों में बढ़त हो सकती है।
विज्ञापन

सब्जियों के बाजार भाव
सब्जी 10 दिन पहले अब
लौकी 10-15 25-30
तुरई 10-15  25-30
भिंडी 25-30  40-45
टमाटर 15-20 50-60
धनिया 60-80 200-230
मिर्च  35-40  80-100
आलू 10-15 20-25
प्याज  15-20 30-40
अरबी 35-40  50-60
ग्वार 25-30 35-40
खीरा देसी 15-20 30-40

नोट : (कीमतें रुपये प्रति किलो में)

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें