फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरणः वैक्सीन की डोज खत्म होने पर लोग हुए मायूस

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

रविवार सुबह दस बजे से बुक होंगे टीकाकरण के लिए स्लॉट

बरेली। कोरोना टीकाकरण के चल रहे अभियान के तहत शनिवार को गुलाबनगर में टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। उद्घाटन शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में शाम तक 250 लोगों को प्रतिरक्षित किया गया। वैक्सीन लगवाने के लिए काफी तादाद में लोग पहुंचे थे, लेकिन अतिरिक्त वैक्सीन की आपूर्ति ना होने से लोग मायूस हुए।
विज्ञापन

वैक्सीन कम होने की वजह से शनिवार को महज 33 केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ। पिछले दिनों की अपेक्षा लक्ष्य भी कम रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शनिवार को 55 सौ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी। देर शाम तक 5561 लोगों को प्रतिरक्षित किया गया, जो 101 फीसदी दर्ज हुआ। 45 पार के 114 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 95 फीसदी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह दस बजे से टीका लगवाने के लिए 18 से 44 आयुवर्ग के लोग स्लॉट बुक कर सकते हैं। शासन से रविवार शाम तक वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। सोमवार को वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण होगा।
यूपीएचसी बानखाना, सिविल लाइंस पर नियमित टीकाकरण
बरेली। पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के लिए अब जिला महिला अस्पताल के अलावा दो यूपीएचसी निर्धारित की गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के आदेश के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बानखाना और सिविल लाइन्स (पुरानी पुलिस लाइन) में अब सोमवार से शनिवार तक नियमित टीकाकरण होगा। टीकाकरण के लिए केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें