फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways: दिल्ली, लखनऊ और देहरादून रूट पर बस का सफर हुआ महंगा, रोडवेज ने बढ़ाया किराया

Sun, 09 Jun 2024 10:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

यूपी रोडवेज बस का सफर अब महंगा हो गया है। टोल टैक्स बढ़ने लगे यूपी रोडवेज ने दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और देहरादून रूट पर बसों का किराया बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
डिपो में खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो जून को टोल टैक्स की दरों में इजाफा होने के बाद यूपी रोडवेज ने भी दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और देहरादून रूट पर बसों का किराया बढ़ा दिया है। इन रूटों के किराये में एक से चार रुपये तक का इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन

 
बरेली से फर्रुखाबाद साधारण बस सेवा का किराया अब तक 186 रुपये था, अब इस रूट पर 187 रुपये देने होंगे। शताब्दी बस सेवा के लिए 279 के स्थान पर 280 रुपये किराया लगेगा। बरेली से कानपुर के लिए 396 के स्थान पर 399 रुपये और शताब्दी बस सेवा के लिए 592 के स्थान पर 597 रुपये किराया देना होगा। 

बरेली-लखनऊ रूट पर साधारण सेवा के लिए 383 के स्थान पर 385 रुपये और एसी बसों में 575 के स्थान पर 578 रुपये किराया देना होगा। आनंद विहार का 441 रुपये किराया था। अब साधारण बस सेवा के लिए 443 रुपये किराया देना होगा। 
विज्ञापन


मां से पानी मांगता रहा गोविंद: शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, नवविवाहिता पत्नी का हुआ बुरा हाल
विज्ञापन


कौशांबी के लिए 417 के स्थान पर 419 रुपये और एसी बस सेवा के लिए 605 के स्थान पर 607 रुपये किराया लगेगा। बरेली से लखनऊ, दिल्ली, देहरादून रूटों पर एक से चार रुपये तक का इजाफा किया है। हरिद्वार, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर रूटों के किराये में भी दो रुपये तक इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें