फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: प्रसपा प्रमुख शिवपाल बोले, सम्मान के साथ सपा बुलाएगी तो हम समझौता करने को तैयार

Wed, 27 Oct 2021 12:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

उन्होंने तो अपने भतीजे सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यह प्रस्ताव दे दिया है। अब देखना ये है कि अखिलेश अपने चाचा के प्रस्ताव पर कब और क्या निर्णय लेते हैं।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी उन्हें पूरे सम्मान से बुलाएगी तो वे समझौता करने के लिए तैयार हैं। प्रसपा अध्यक्ष इस समय परिवर्तन रथ यात्रा पर हैं।

विज्ञापन


यहां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम पुराने समाजवादी हैं। हमने मेहनत की, पूरी जिंदगी लगा दी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई। अगर समाजवादी पार्टी पूरे सम्मान के साथ मुझे और मेरे साथियों को बुलाएगी तो हम समझौता करने को तैयार हैं।

अब उन्होंने तो अपने भतीजे सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यह प्रस्ताव दे दिया है। अब देखना ये है कि अखिलेश अपने चाचा के प्रस्ताव पर कब और क्या निर्णय लेते हैं।
विज्ञापन


प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से शुरू हुई है। आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात के अलावा बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों से होती हुई बरेली पहुंची है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें