फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: बरेली में अमित शाह का दावा- पहले चरण में ही सपा-आरएलडी का सफाया हो चुका है

Fri, 11 Feb 2022 01:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

गृहमंत्री अमित शाह ने बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटों से पार जा रही है। एक बार फिर योगी सरकार बन रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और अब सभी पार्टियों ने दूसरे चरण के प्रचार के लिए जोर लगा दिया है। वैसे भी इसके लिए मात्र 48 घंटे ही शेष हैं ऐसे में कोई भी पार्टी प्रचार में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के तहत आज गृहमंत्री अमित शाह बरेली पहुंचे और चुनाव प्रचार किया, जहां उन्होंने प्रथम चरण में सपा-आरएलडी गठबंधन के सफाए का दावा कर दिया।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने यहां कहा कि, पहले चरण में सपा-आरएलडी साफ हो चुकी है। मैं आपको विश्वास दिला रहा हूं कि भाजपा तीन सौ सीटों से पार जा रही है। एक बार फिर योगी सरकार बन रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, 2017 से पहले जब मैं उत्तर प्रदेश आता था तो एक ही मांग थी कि गुंडाराज खत्म कर दो। आज योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से गुंडाराज खत्म कर दिया है।  आप लोग खुद ही बताओ माफिया आजम खान, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी आज कहां हैं। अगर गलती से भी अखिलेश बाबू की सरकार बन गई तो यह फिर जेल से बाहर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें